पुलिस की कॉम्बिंग गस्त, 150 से अधिक गुंडा-बदमाशों पर कार्रवाई, 70 गिरफ्तार

बिलासपुर। लॉक डाउन खत्म होते ही पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ दी है। मंगलवार को रातभर कॉम्बिंग गस्त किया गया। पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए 150 से अधिक गुंडा बदमाशों और अपराधियों पर कार्यवाही की और 70 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

लॉक डाउन के खुलते ही शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सक्रिय नियंत्रण रख पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। बदमाशों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में शहर के 10 से अधिक थाना प्रभारियों के साथ लगभग 100 पुलिस कर्मी शामिल हुए। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप के अनुसार अभियान पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान को सफल बनाने सम्पूर्ण शहर को चार जोन में बांटकर CSP के साथ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गस्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वारंटियों, विभिन्न अपराध में फ़रार आरोपियों,निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश और चाकूबाजी करने वालों की चेकिंग कर फ़रार आरोपियों की गिरफ़्तारी की गयी। गिरफ़्तार किए गए कुल 70 आरोपियों में 17 स्थाई वारंटी समेत दर्ज विभिन्न अपराधों में फरार आरोपी शामिल हैं। इस दौरान लूट, डकैती और चोरी करने वाले पुराने आरोपियों की भी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सक्रिय और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए पूर्व अपराधियों पर अलग-अलग थानों में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग 32 निगरानी बदमाशों, 51 गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गयी। आदतन अपराधियों से पूछताछ किया गया। आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत भी दी गयी। कार्यवाई के दौरान एक गुम बालिका को बरामद भी किया गया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *