सीपत। सीपत ब्लॉक कांग्रेस द्वारा केंद्र मोदी सरकार के 7 साल के कार्यों का आलोचना करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मस्तूरी क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा भाजपा की मोदी सरकार ने 7 साल में सिर्फ लोगों को गुमराह किया है महंगाई बढ़ाई है, बेरोजगारी बढ़ाई है, किसानों से झूठ बोले हैं, निजीकरण को बढ़ावा, पूंजीपतियों की झोली भरी है l कोरोना महामारी से लाखो लोगो की जान के बाद भी केन्द्र की सरकार ने सिर्फ दिखावे के काम किया है l कोरोना महामारी को लेकर जो केन्द्र की नीति रही हैं गैरजिम्मेदाराना भरी रही हैं। मोदी सरकार को पद में रहने की कोई अधिकार नहीं है उन्हें इस्तीफा दे देनी चाहिए। सीपत ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जीएसटी को लेकर नोट बंदी को लेकर महंगाई को लेकर बेरोजगारों को लेकर वैक्सीनेशन को लेकर इन सभी मामलों में मोदी की सरकार ने सिर्फ लोगों के साथ धोखा किया है छल किया है, साल में दो करोड़ की रोजगार देने वाले मोदी की सरकार ने इन 7 सालों में 14 करोड़ लोगों के रोजगार देने की बात तो दूर एक करोड़ लोगों को रोजगार देने की काम भी नही किया है, गैस रसोई गैस की महंगाई पेट्रोल की कीमत इन सब पर पूरी तरह असफल रही है मोदी की सरकार टिकाकरण को प्लानिंग के साथ लेकर निपटने के लिए अच्छी रणनीति बनाई होती तो आज देश की यह बुरी हालत नहीं होती। मोदी की सरकार ने आज एयरपोर्ट, एनटीपीसी, रेलवे, एलआईसी सबकी निजीकरण की बात कर पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया हैं किसानो की दुगुनी आय की बात करनी वाली सरकार पृरी तरह विफल रही हैं। इस मौके पर सहकारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, शेष नारायण साहू,दीपक साहू,जगन्नाथ यादव उमेश कश्यप मौजुद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
