रायपुर। क्लोन चेक से केनरा बैंक से 3 करोड़ 60 लाख रुपए निकालकर फर्जीवाड़ा करने वाले बिल्डर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बैंक बैंक के मैनेजर को भी गिफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से 95 लाख और 35 लाख रुपए के दो चेक भी बरामद किए है।
पुलिस के अनुसार सुहास हरिश्चंद्र काले नाम के व्यक्ति ने टाटीबंध स्थित केनरा बैंक में जाकर 8 मार्च को चालू खाता खुलवाया था। इस दौरान आरोपी ने अपना एड्रेस देवेंद्र नगर बताया था। साथ ही सुहास हरिश्चंद्र काले ने खुद को विष्णु-लक्ष्मी लैंड डेवलपर्स और रायपुर बिल्डर्स का डायरेक्टर भी बताया था। 15 दिनों बाद इसी कंपनी के नाम पर पहला फर्जी चेक 48 लाख रुपए का तैयार कर बैंक में ज़मा किया। जमा करने के कुछ दिनों बाद ही आरोपी ने पूरे पैसे नगद बैंक से निकाल लिए थे। इसके पश्चात 5 मई तक आरोपी काले ने इसी तरह से 7 चेक ज़मा कर कुल 3.60 करोड़ रुपए निकाल कर धोखाधड़ी की थी। ज़मा किये गए सभी चेक बिहार के सरकारी विभागों के फर्जी तरीके से तैयार किये हुए चेक थे। जब इस बात की जानकारी बिहार की दोनों कंपनियों को हुई तो उन्होंने रायपुर के कैनरा बैंक प्रबंधन से संपर्क किया और इसकी शिकायत कैनरा बैंक में दर्ज कराई थी।इसके बाद इस पूरे मामले में कैनरा बैंक के AGM ने आरोपी काले के खिलाफ आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी काले फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस को पता चला कि, आरोपी भागकर नागपुर महाराष्ट्र में छुपा हुआ है। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाकर आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, बैंक में दोनों कंपनी के जो चेक ज़मा किये गए थे, उन नंबरों के चेक दोनों फर्जी तरीके से आरोपी ने तैयार किये थे। आरोपी ने क्लोन चेक के माध्यम से इस ठगी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने पूछताछ में और भी आरोपियों के नाम लिए है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और इस संबंध में पूछताछ जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
