बिलासपुर। बिजली विभाग का इन दिनों मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इस दौरान सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक फीडर बंदकर मरम्मत किया जाता है। गोंड़पारा में आज यही हुआ। लेकिन शाम को बारिश शुरू होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। दो घंटे के अंदर चार बार बिजली गई और थोड़ी- थोड़ी देर में आती भी रही। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन विभाग के मेंटेनेंस पर सवाल खड़ा कर दिया।
मानसून पूर्व मेंटेनेंस का काम बिजली विभाग के द्वारा तकरीबन हर साल मई महीने में किया जाता है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य होता है कि मानसून के दौरान झमाझम बारिश पानी के बावजूद बिजली की आपूर्ति बनी रहनी चाहिए और ठप न हो। लेकिन बिलासपुर में इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेंटेनेंस हुआ है या नहीं। दोनों ही स्थितियों में बार-बार लाइन गोल होना बिलासपुर के लोगों का एक तरह से नसीब ही बन गया है। अगर आज की बात करें तो आज गोंडपारा फीडर मैं मेंटेनेंस के लिए 5 घंटे तक कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रही। लेकिन शाम को जैसे ही हल्की सी बारिश हुई विद्युत आपूर्ति का तमाशा शुरू हो गया। 5 घंटे तक चले मेंटेनेंस के खत्म होते ही हुई हल्की सी बरसात के चलते तीन से चार बार विद्युत आपूर्ति बाधित होती रही। बार बार बिजली गोल होने से लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बिजली विभाग पर झल्लाते रहे, क्योकि 5 घंटा बिजली गोल करके मरम्मत का कार्य किया गया और 3 बजे बिजली आयी तो लोगों ने राहत की सांस ली और लगा कि अब बारिश तक परेशानी नही होगी। लेकिन शाम होते लोगों की यह गलतफहमी दूर हो गई। जब कुछ ही देर में बिजली की आंख मिचौली शुरू हुई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
