बिलासपुर। बारिश से पहले नगर निगम द्बारा शहर के छोटे-बडे नाली नालों को सफाई कराया जा रहा है। शुक्रवार को महापौर रामशरण यादव रामशरण यादव नगर निगम के सभी वार्डो में चल रहे नाले- नालियों का सफाई कार्य का निरीक्षण किया। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि बरसात के पूर्व शहर के सभी वार्डो के नाले नालियों सफाई कार्य पूर्ण करना है ताकि जल भराव स्थिति उत्पन्न न हो सकें। महापौर यादव सुबह वार्ड क्रमांक 32 मुख्य मार्ग मसानगंज, पुराना बस स्टैंड चौक, मुख्य नाल राजेंद्र नगर में चल रहें नालो की सफाई का निरीक्षण किया वहीं निर्देशित किया कि सफाई के बाद निकालने वाले कचरे को समय रहते वहां से उठा ले ताकि आवगमन में लोगो को परेशानी का सामना करना न पड़े। इसके बाद मेयर वार्ड क्रमांक 2 बटालियन रोड़ सकरी पहंुचे जहां वार्ड के नालियों की सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान एम.आई.सी सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला, पार्षद स्वर्णा शुक्ला, पार्षद दिलीप कुमार कोरी, एल्डरमैन सुरेश सोनकर, जोन कमिश्नर रमेश पाण्डेय, भरत जुरयानी, संदीप चौधरी, प्रेम शंकर राठौर, राहुल यादव सहित अन्य मौजूद रहें।
00 निगम क्षेत्र के 98 नाले की हो रही सफाई
मेयर रामशरण यादव ने बताया कि नगर निगम बिलासपुर के सीमा क्षेत्र में छोटे बड़े मिलाकर कुल 98 नाले नाली है। जिसका सफाई कार्य कराया जा रहा है। 3० से अधिक नाले की सफाई हो गई है। 15 का काम चल रहा हैं। शेष बचे हैं जिनका भी जल्द ही सफाई करा लिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
