बिलासपुर। मंहगाई के विरोध में शहर के विधायक शैलेश पांडेय ने अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की सरकार पर जमकर हमला किया। श्री पांडेय ने BJP नेता बृजमोहन अग्रवाल के उस बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया ब्यक्त की जिसमे उन्होंने कहा था कि अगर महंगाई राष्ट्रीय आपदा है तो जो लोग इसे आपदा कह रहे हैं वो लोग खाना-पीना बंद कर दें, अन्न त्याग दें, पेट्रोल का उपयोग करना बंद कर दें मंहगाई कम हो जाएगी। इस पर विधायक ने कहा कि श्री अग्रवाल गरीबों और बेरोजगारों का अपमान कर रहे है। उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर विधायक शैलेश पांडेय ने अपने कार्यालय के बाहर महंगाई के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। महंगाई का विरोध करते हुए नगर विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि 70 सालों में महंगाई इतनी ऊपर नहीं गई, ना ही पेट्रोल डीजल का इतना रेट बढ़ा और ना ही पूरे देश में इतना हाहाकार मचा है। पिछले 7 सालों में मोदी सरकार के राज में लोगों पर अत्याचार किया गया है, लंबे लंबे वादे कर दूसरी बार सत्ता में आए मोदी सरकार ने जनता को फिर से अंगूठा दिखाया, जिस तरह कोरोना महामारी ने लोगों की जान ले ली, व्यापारियों के व्यापार खत्म कर दिए, यह सब केन्द्र की नाकाम सरकार के कारण हुआ है। किसानों की हालात भी खराब हुई हैं, गरीब और गरीब होते जा रहा है। पहले नोटबंदी उसके बाद जीएसटी और महंगाई ने लोगों को मार दिया है। छोटे व्यापारी कर्ज के नीचे दब गए हैं। ये देश का दुर्भाग्य है कि यहां डीजल, पेट्रोल चाहे खाने का तेल हो हर चीज पर महंगी हो गई है, और महंगी होती जा रही है, जब देश का प्रधानमंत्री सेवा छोड़कर व्यापार करने लगे यही हाल रहेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेता पंकज सिंह, पार्षद रामाशंकर बघेल, अब्दुल खान, जुगल गोयल, एल्डरमैन काशी रात्रे, अखिलेश गुप्ता, दीपांशु श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष मोती थावरानी, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, रेहान रजा, शाश्वत तिवारी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
