बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने 5 जून को महंगाई के विरोध में एक दिवसीय धरना देकर विरोध दर्ज की और केंद्र सरकार से मांग की कि मोदी महंगाई पर नियंत्रण करे या गद्दी छोड़े।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ,संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, शहर उपाध्यक्ष संजय साहू, बद्री यादव, पवन चन्द्राकर, संजय राजपूत, हीरा यादव, सन्ध्या पांडेय, सतीश सोनी, मनीष श्रीवास्तव, जितेंद सिंह, संदीप पोद्दार, विजय अग्रवाल, अजय जुनेजा ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक के घर के सामने ग्रीन गार्डन कालोनी में धरना दिया। वही पूर्व सांसद रामाधार कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ,वाहिद खान ने रामाधार कश्यप के घर सामने बृहस्पति बाजार में, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, शहर सचिव महेंद्र बोलर, राज कुमार तिवारी, सुरेंद्र गोरख, संतोष कुमार आदि ने नरेंद्र बोलर के निवास के सामने मनोहर टाकीज जूना बिलासपुर में धरना प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि महंगाई स्वाभाविक नही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा द्वारा अपने उद्योग पति साथियों को और केंद्र सरकार को लाभ लेने के लिए जानबूझ कर बढ़ाई हुई, छद्म महंगाई है। क्योकि पिछले 10 माह में केंद्र सरकार ने केवल पेट्रोल में 2.94 लाख करोड़ का अकूत मुनाफा कमाया है, आज रसोई गैस की कीमत दुगुनी हो गई, डीजल पेट्रोल से मुकाबला कर रहा है, केरोसिन / गैस की सब्सिडी खत्म कर दी, खाद्य वस्तुए की कीमतें आसमान को छू रही है ,जनता चौतरफा घिर गई है, महंगाई के कारण दो जून की रोटी के लिए जद्दोजहद कर रही है वही कोरोना महामारी में ऑक्सीजन से जूझ रही है, नरेंद्र मोदी के ” आपदा को अवसर ” में बदलने की नीति से जनता जीवन-मृत्यु के बीच पीस रही है ,कांग्रेस ने कहा कि नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र में असफल साबित हो रहे है, देश सम्भल नही रहा है ,उन्हें देश हित मे इस्तीफा देना चाहिए। शहर कांग्रेस के चारो ब्लाकों में एवं कांग्रेसजन अपने अपने घरों के सामने धरना देकर विरोध किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिल्हा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामन्त्री राजेन्द्र शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ आज 05 जून को अपने घर के सामने तिफरा (बिल्हा)में धरना देकर बढ़ती महंगाई का विरोध किया, उनके साथ धरने में तिफरा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्षा श्रीमती अनिता राजेन्द्र शुक्ला, एल्डर मेन श्रीमती सुधागोपाल सहित कांग्रेसजन बैठे। इस अवसर पर राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा ने जनता से जो वादे करके सत्त्ता में आई आज उसके ठीक विपरीत हालात देश मे निर्मित हो गई है। नरेंद्र मोदी ने महंगाई खत्म करने 30 रुपये में पेट्रोल देने जैसे वादे किए और अच्छे दिन के लोक लुभावने के साथ जनता को छलते रहे। राजेन्द्र शुक्ला ने कहा भारतीय इतिहास में इससे गैर जिम्मेदार सरकार न रही है न होगी क्योंकि महंगाई आसमान को छू रही है, पेट्रोल- डीज़ल दाम शतक लगा चुके है। और नॉट आउट पर चल रहे है, रसोई गैस दुगुनी कीमत में है, केंद्रीय उपक्रम बेचे जा रहे है, कोरोना में नरेंद्र मोदी अपनी जिम्मेदरी से बचते हुए वैक्सीन बेच रहे है, जबकि 35 हजार करोड़ वैक्सीनशन के लिए रखे गए थे कहाँ खर्च हो रहे है जनता जानना चाह रही है ? राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार महंगाई की पिच पर हिट विकेट होकर आउट होगी, केवल जनता समय की इंतिजार कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
