बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला के द्वारा आज 05 जून को सुबह 10 .00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई के विरोध में तख्ती लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला के निवास कुम्हारपारा, करबला रोड के सामने किया गया।
आज के इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई,तब से देश मे मंहगाई पर नियंत्रण नही है,मोदी के 7 साल का कार्यकाल नाकामियों से भरा हुआ है,आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस में हुई भारी बढ़ोतरी से हर वर्ग दुखी है,युवा वर्ग,महिला वर्ग,व्यपारी वर्ग,किसान मोदी सरकार के द्वारा लिए गलत निणर्य से परेशान एवँ अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला,वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेखर मुदलियार, शहर महामंत्री शिव शंकर कश्यप, काजू महराज,आई टी सेल के महामंत्री वैभव शुक्ला,शहर कांग्रेस कमेटी के आमीन मुगल,अनिकेत सिंह,रिंकू छाबड़ा,नीलू कश्यप,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ओम कश्यप,अंकुश शुक्ला,सूर्या कश्यप,पिंकल देवांगन,नवीन कश्यप,प्रवीण कश्यप आदि की उपस्थिति रही ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
