रायपुर। प्रदेश सरकार ने देर शाम एक आदेश जारी कर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी सूची के अनुसार सौरव कुमार रायपुर के नये कलेक्टर होंगे। रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन नये डीपीआर होंगे। रानू साहू को कोरबा कलेक्टर बनाया गया है। पदुम सिंह एल्मा को मुंगेली से धमतरी कलेक्टर, भोस्कर विलास संदीपन को बेमेतरा कलेक्टर, डीपीआर तारण प्रकाश सिन्हा राजनांदगांव के नये कलेक्टर होंगे। जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर जिला का नया कलेक्टर बनाया गया है। अजीत बंसल मुंगेली कलेक्टर होंगे तो श्याम धावड़े कोरिया के नए कलेक्टर होंगे। बस्तर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल बलरामपुर कलेक्टर,कोरिया कलेक्टर सत्यनारायण राठौर को मंत्रालय बुलाया गया है। जेपी मौर्य को धमतरी कलेक्टर से वापस मंत्रालय, किरण कौशल मार्कफेड के नए एमडी होंगे। टोपेश्वर वर्मा खाद्य विभाग के साथ परिवहन आयुक्त भी होंगे।





Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
