गाभिन गाय को ट्रेक्टर से कुचला, देररात आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट के चंद घंटों में ही सरकंडा पुलिस की त्वरित करवाई

बिलासपुर। मोपका चौक के गाभिन गाय को ट्रेक्टर से कुचलकर मारने वाला आरोपी देररात पुलिस की गिरफ्त में आ गया। रिपोर्ट लिखाने के चंद घंटे बाद ही सरकंडा पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए यह करवाई की है। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगो मे जबरदस्त आरोप देखा गया। सोसल मीडिया में घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया हो रही थी।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 5 -6- 2021 की रात्रि करीबन 11:30 बजे इसकी गर्ववती गाय जो टेंपटेशन होटल के सामने सीपत रोड पर बैठी हुई थी कि उसी समय एक ट्रैक्टर चालक जानबूझकर ट्रैक्टर को गाय की हत्या करने की नियत से उसके ऊपर चढ़ा कर भाग गया जिससे गाय की मौके पर मृत्यु हो गई । प्रार्थी को सुबह अपनी गर्भवती गाय की मृत्यु के संबंध में पता चलने पर उसके द्वारा मौके पर जाकर देखा तो उसके गाय मृत अवस्था में पड़ी हुई थी जिसकी सूचना प्रार्थी के द्वारा तत्काल सरकंडा थाने को दी गई प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध1 अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर का पता कर कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए । जिस पर सरकंडा से पुलिस टीम तत्काल मौके पर गई और वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तथा आसपास पता करने पर पता चला कि उक्त ट्रैक्टर सोनू यादव का है पता चलने पर तत्काल मालिक को संपर्क कर घटना के बारे में पूछताछ किया गया जो कि बताया कि उक्त ट्रैक्टर क्रमांक CG10 AW 8419 को उसका ड्राइवर ईश्वर ध्रुव चला रहा था जो कि खमतराई काली मंदिर के पास रहता है पता चलने पर पुलिस टीम तत्काल ड्राइवर के घर दबिश दिया जो मौके पर मिला पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ट्रेक्टर ड्राइवर ईश्वर ध्रुव ने अपराध घटित करना स्वीकार किया और हत्या करने की नियत से गाय के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की बात स्वीकार की ।आरोपी ईश्वर ध्रुव के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के द्वारा घटना में प्रयोग किए गए ट्रैक्टर क्रमांक CG10 AW 8419 को विधिवत जब्ती किया गया

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *