पौधा एक – लगवईया अनेक..! पौधा लगाने के नाम पर हो रहा केवल फोटो सेशन

बिलासपुर। जून-जुलाई आते ही पौधा लगाने और फोटू खींचवाने वालों की भीड़ लग जाती है। हर कोई पर्यावरण हितैसी बन जाता है। जो लोग इस साल पेड़ लगाके फोटो खींचवा रहे है उन लोगों को पिछले साल लगाए पेड़ की भी स्थिति देख लेना चाहिए।

ऐसा लगता है कि बिलासपुर जिले में पौधारोपण से कहीं ज्यादा पौधा लगाते हुए तस्वीर खींचने का फैशन कुछ अधिक ही चल गया है। देश के पर्यावरणविद लोगों से आव्हान करते हैं कि हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं। लेकिन यहां छत्तीसगढ़ में कई कई लोग मिलकर महज एक पौधा लगाते हैं। 2 दिन पहले बिलासपुर के सांसद श्री अरुण साव की ऐसी ही तस्वीर हमने प्रकाशित प्रसारित की थी। इसके तुरंत बाद हमारे पास भाई लोगों ने बहुत सी ऐसी ही तस्वीरें भेज दी हैं, जिनमें कई कई लोग मिलकर बड़ी मुश्किल से एक पौधा लगा रहे हैं। यहां हम उनमें से पौधारोपण की दो ऐतिहासिक तस्वीरें आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों में से एक में शहर के प्रथम नागरिक और महापौर श्री राम शरण यादव तथा नगर निगम के सभापति श्री शेख नजीरूद्दीन भाई और तमाम आठ-नौ झक सफेद वस्त्र धारण किए हुए लोग देखिए कितनी मुश्किल से एक पौधे को लगाने में भिडे हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में शहर विधायक श्री शैलेश पांडे एवं तखतपुर विधायिका तथा संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह एवं बिलासपुर शहर के सक्रिय विधायक श्री शैलेश पांडे जी 9-10 लोगों के साथ एक पौधा रोपित करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। बहरहाल, शहर के लोगों को याद दिला दें कि बिलासपुर शहर में लिंक रोड के दोनों और खड़े बड़े बड़े वृक्ष मौजूदा सरकार के पहले सत्तासीन हुक्मरानों ने बड़ी बेरहमी से यह कहते हुए काट दिए गए कि, कहीं दूसरी जगह सैकड़ों हजारों पेड़ लगाकर इसकी भरपाई कर दी जाएगी। ऐसा कहने वाले तो अब सरकार में नहीं है। और उन्होंने लिंक रोड पर लगे बड़े-बड़े छाया धार पौधों को काटने के एवज में सैकड़ों-हजारों पौधे आखिर कहां लगाये हैं। हर रात गई, बात गई। लेकिन उससे क्या फर्क पड़ता है। लोग बदल गए.. पार्टियां बदल गई ।मगर पौधारोपण का फैशन वही पुराना चल रहा है। मतलब 10-15 आदमी मिलकर बड़ी मेहनत के बाद एक पौधा लगा पाते हैं। और फिर उसकी तस्वीर खींच कर खुद के पर्यावरण प्रेमी होने का अभिनय किया जाता है। अब यह अलग बात है कि वह बेचारा “एक अनार सौ बीमार वाला पौधा” एक-दो साल भी जिंदा रहता है या नहीं। मगर नेताओं को क्या..? पौधा रोपण करते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया और मीडिया में सम्मानजनक जगह पा गई। लोगों ने उन्हें पौधारोपण की बधाइयां दे दी। रहा सवाल पौधे का..! तो वो अब जिए या मरे अपनी बला से..

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *