बिलासपुर। दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को पुराना बस स्टैंड के पास जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में अभय बरुआ लहूलुहान हो गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर कब्जे और दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में अभय बरुआ के घायल होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान का कब्जा खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों में पहले जमकर वाद विवाद और बहस बाजी हुई जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान चौक में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया था। आसपास के दुकानदार डर के मारे अपना- अपना शटर गिराने लगे थे। इस मारपीट में अभय बरुआ को सर में चोट लगी है और वह लहूलुहान हो गया है। पुलिस ने अभय बरुआ को मुलायजा जिला अस्पताल में कर दिया है।बस स्टैंड रोड स्थित रोड की दुकान में इस्माइल खान का कब्जा है। इस्माइल खान के मुताबिक उसने यह दुकान खरीद ली है। जबकि अभय बरुआ भी इस दुकान को खरीदने का दावा कर रहा है। इसी आधार पर अभय बरुवा आज दुकान खाली कराने पहुंच गया। इस पर वहां मौजूद इस्माइल के लड़के सोहराब ने यह कहते हुए दुकान खाली करने से मना कर दिया कि वह दुकान उनके द्वारा पहले ही खरीदी जा चुकी है। लेकिन अभय बरुआ ने उसकी बात नहीं सुनी और दुकान पर अपना हक जताते हुए उस पर कब्जा करने की कोशिश की जिससे विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट व धक्का मुक्की में अभय को सिर पर चोट लगी है। उधर दूसरे पक्ष का कहना है कि अभय और उसके साथियों ने दुकान का सामान फेंक कर, ऑफिस में तोड़फोड़ की। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच कर रही है। तारबाहर पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
