बिलासपुर। शासकीय कन्या प्राथमिक शाला कीर्ति नगर सिरगिट्टी में 9 लाख 42 हजार की लागत से दो अतिरिक्त शाला भवन का निर्माण कार्य होने जा रहा है जिसका बुधवार को महापौर रामशरण यादव एवं सभापति शेख नजीरुद्दीन ने भूमि पूजन किया।

महापौर रामशरण यादव ने कहा कि स्कूल में अतरिक्त कक्ष के निर्माण होने से बच्चो को पढ़ाई करने में सुविधा होगी । स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में भी वृद्धि होगी। इसके बाद महापौर रामशरण यादव व स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला ने वार्ड क्रमांक 65 एवं वार्ड क्रमांक 51 में सफाई कार्य का निरीक्षण किया । व सभी जोनों के सेनेटरी इंस्पेक्टरों व सुपरवाइजरों को सख्त निर्देश दिया गया है कि मानसून आने के पूर्व सभी छोटे बड़े नाले व नालियों की सफाई पूर्ण कर ली जाए ताकि बरसात के पानी में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो सकें । इस दौरान एम.आई.सी सदस्य अजय यादव, वार्ड पार्षद व एम.आई.सी सदस्य संध्या तिवारी, वार्ड पार्षद श्याम साहू, वार्ड पार्षद रवि साहू, पूर्व पार्षद रामकृष्ण राव, शाला विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,भरत जुरयानी, जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप, सहायक अभियंता अनूप कुमार सोनी,उप अभियंता रश्मि देवांगन, लेखपाल राकेश यादव, ज़ोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर, करुन यादव,दिपक पंकज, संजय श्रीवास, निगम कर्मचारी संदीप चौधरी, प्रेम शंकर राठौर, राहुल यादव, आदि मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
