बिलासपुर। 9 जून। कॉंग्रेस 11 जून को महंगाई के खिलाफ पेट्रोल पंपों के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के खिलाफ छत्तीसगढ़ के समस्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी पेट्रोल पंपों के समक्ष एक दिवसीय धरना करेंगे। यह विरोध प्रतीकात्मक विरोध होगा, विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी स्थानीय विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, पूर्व विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी और समस्त अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।यह धरना प्रदर्शन कोरोना गाइडलाइन के अनुसार करने का निर्देश प्रदेश कांग्रेस से दिया गया है। जिला अध्यक्ष, ग्रामीण और शहर बिलासपुर के पेट्रोल पंप के अनुसार पदाधिकारियों को निर्देशित करेंगे कि 21 पेट्रोल पंपों में से किस पेट्रोल पंप पर कौन पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करेगा..? सभी पेट्रोल भोपाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण ने देते हुए बताया कि 11 जून शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना प्रदर्शन आयोजित होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
