बिलासपुर। गुंडागर्दी करना शिवा नायडू और ऋषि कश्यप को भारी पड़ गया। पार्टी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। इनमे से एक विधानसभा युवक अध्यक्ष और दूसरा महासचिव था।

गुंडागर्दी के आरोप में जेल गए विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष शिवा नायडू और महासचिव ऋषि कश्यप के कृत्यों पर संज्ञान लेते हुए युवक कांग्रेस प्रदेश पदधिकादियो ने आज दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल की ओर से जारी निलम्बन पत्र में युंका के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि वह किसी भी तरह के आपराधिक कृत्य का समर्थन नही करती और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर उनका कार्यवाही का डंडा अनवरत चलता रहेगा।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व पुराना बस स्टैंड रोड पर दुकान कब्जे को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई थी जिसमे चोटिल हुए अभय बरुआ को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए विधानसभा अध्यक्ष शिवा नायडू युंका महासचिव ऋषि कश्यप सहित दूसरे पक्ष के इस्माइल खान, शाहनवाज़ व सोहराब को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने दोनों को कल जेल दाखिल कर दिया था। युंका पदाधिकारियों की गुंडागर्दी से अवगत होने के बाद आज पद से उनकी छुट्टी कर दी गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
