बिलासपुर। प्रदेश व ज़िला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देश में पेट्रोलियम उत्पाद सहित अन्य वस्तुओं में बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिफ़रा द्वारा गुंबर पेट्रोल पंप सिरगिट्टी मोड़ तिफ़रा में पेट्रोल डीज़ल से चलने वाले दो पहिया – चार पहिया वाहन एवं रसोई गैस सिलेंडर के फ़ोटो पर अगरबत्ती पुष्प माला अर्पित कर श्रदांजलि दी गई। साथ ही पेट्रोलियम पदार्थ महँगे होने से मृत हो चुके उपकरणों की शांति के लिए मौन धारण किया गया और राम नाम सत्य है के नारे भी लगाए गए! इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्यों में अनावश्यक वृद्धी की है जिसके चलते आम आदमी को वाहनों तथा रसोई गैस का उपयोग करना मुश्किल हो गया है इसलिए ऐसे उपकरणों को ब्लाक कांग्रेस द्वारा श्रधांजलि दी जा रही है! उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, पवन साहू, जगदीश कौशिक, मनोज पाटकर, संत सर्वे, बिहारी सिंह, प्रताप वर्मा, रोमहर्ष शर्मा, अमित यादव, सतीश राणा, महेंद्र कौशिक, नरेन्द्र सोनवानी, गोविंद रज़क, गोपाल सिंह, दिनेश यादव, एल के लाडिया, त्रिलोकि वर्मा, दिनेश चंदानी, महेंद्र साहू, सचिन भवानी, रविंद्र डाहिरे, संतोष सोनी, सूरज कश्यप, शिवम् अवस्थि, बंटी चौहान, सुरेंद्र कश्यप, विष्णु धनकर, राजेंद्र साहू, रमज़ान खान, गोलू गढ़ेवाल आदी उपस्थित थे!
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
