बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने 11 जून को शहर के 26 पेट्रोल पंप में महंगाई के विरोध में प्रतीकात्मक धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव,प्रदेश सचिव आशीष सिंह, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, पूर्व महापौर वाणी राव,सभापति शेख नजीरुद्दीन ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु यादव,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, कृष्ण कुमार यादव,महेश दुबे,पूर्व शहर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, एल्डर मेन सुभाष ठाकुर ने शहर के अलग अलग पेट्रोल पंप में जाकर धरना दिए। नेहरू चौक पेट्रोल पंप में देवेंद्र सिंह और धर्मेश शर्मा ने नगर निगम पेट्रोल पंप में महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन के साथ पार्षदगण ने, अंतुलाल पेट्रोल पंप में बद्री यादव और राकेश सिंह ने पुलिस पेट्रोल पंप में मिथलेश सेन्द्री, विष्णु हिरवानी ने,बुखारी पेट्रोल पंप में संजय साहू ने, तृप्ति चंदा और सिद्धांशु मिश्रा ने ललित पेट्रोल पंप में, बबला पेट्रोल पंप में राज कुमार तिवारी और दिलीप पाटील ने, शेख अयूब ,अजय यादव,मोती ठारवानी ने टण्डन पेट्रोल पंप में जावेद मेमन ने बलराज पेट्रोल पंप में अरविंद शुक्ला, देवाशीष घोष ने गुम्बर पेट्रोल पंप में विनोद साहू ने श्यामा पेट्रोल पंप में , प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय और अब्दुल खान, गुम्बर पेट्रोल पंप तोरवा में धरना दिए जो सुबह 10 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक चला।

साथ ही अकबर खान, राजू खटीक, विनय जांगडे, सावित्री सोनी, पंचराम सूर्यवंशी, मनोज शर्मा, एसडी कार्टर शिल्पी तिवारी, आशा पांडेय, तहरिमा, अशोक भंडारी, गोपाल दुबे, अर्जुन सिंह, अमीन मुगल, सतीश गोयल, नसीम खान, परदेशी राज, शैलेन्द्र जायसवाल, रमाशंकर बघेल, राजेश शुक्ल, मनीष गडवाल, सुरेश टण्डन, बजरंग बंजारे, राम प्रकाश साहू, हफ़ीज़ कुरैशी, नीलेश मंदहेवार, दीपक कौशिक, रामचन्द्र क्षत्री, कमलेश दुबे, करम गोरख, जुगल गोयल, यतीश गोयल, सुबोध केसरी, चेतन दास, मनीराम, दिनेश सीरिया, रिंकू सरदार, सैय्यद इमरान, आशीष कापसे, आशु शर्मा, एमडी अयूब, समीर अहमद, राकेश शर्मा, धर्मेश दुबे, पवन चन्द्राकर, चंद्रहास केशरवानी, अजय यादव, राजेन्द्र साहू, रामचन्द्र धुरी, झगगर सूर्यवंशी, उमाशंकर शर्मा, पुष्पेंद्र राजू दुबे, चित्रलेखा कंस्कार, शंकर यादव,संतोष गर्ग,रवि ठाकुरविनय अग्रवाल आदि कांग्रेस जनो ने प्रताप चौक पेट्रोल पंप, मोती लाल पेट्रोल पंप में भाटिया पेट्रोल पंप,गुम्बर पेट्रोल पंप रिंग रोड , गुम्बरपेट्रोल व्यापार विहार,आस्था पेट्रोल पंप,जेजे हॉस्पिटल के पास,गुरु नानक चौक पेट्रोल पंप ललित पेट्रोल पंप चांटीडीह पेट्रोल पंप, आदि पेट्रोल पम्पो में कांग्रेसजनों ने धरना दिया । प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता के साथ कुठाराघात कर रही है ,गरीब जनता की जेब मे डाका डाल रही है ,महंगाई नरेंद्र मोदी और भाजपा द्वारा निर्मित है जबकि वास्तविकता कुछ और ही है ,अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल की कीमत सबसे न्यूनतम स्तर पर है ,नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार पेट्रोल बेचे तो भारत मे अधिकतम 50 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा ,यही स्थिति डीजल और गैस की है,पिछले दस माह में केंद्र सरकार ने 2.94 लाख करोड़ केवल पेट्रोल से लाभ अर्जित की है ,यह मुनाफाजीवी सरकार है जो जनता हमदर्दी नही रखती । महापौर रामशरण यादव ,विधायक शैलेष पांडेय,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा नरेंद्र मोदी की सरकार हर क्षेत्र में असफल है ,नरेंद्र मोदी से देश सम्भल नही रह है , भाषण से राशन नही मिलता पर नरेंद्र मोदी ने मन की बात करके यही प्रयास किया ,जिसका दुष्परिणाम देश की गरीब जनता भोग रही है ,खाद्य वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है ,केरोसिन बाजार से गायब है,देश की आर्थिक स्थिति 70 वर्षो में सबसे खराब स्थिति में है ,विकास दर बांग्लादेश, भूटान का ज्यादा है ,यही स्थिति रही तो देश एक विषम आर्थिक मंदी में पहुंच जाएगा और देश मे बेरोजगारी,भुखमरी, बढ़ जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
