बिलासपुर। रेलवे के कोविड हॉस्पिटल में संकट के समय ड्यूटी करने वाले नर्सिंग स्टाफ को अब प्रबंधन हंकालने की तैयारी में है। इसकी शिकायत आज नर्सिंग स्टाफ के सदस्यों ने महापौर से है। महापौर ने कलेक्टर और DRM से बात करके समस्या का समाधान करने के लिए कहा है।
रेलवे के कोविड हॉस्पिटल में ड्यूटी करने वाले नर्स और स्टॉफ को संक्रमण कम होने के बाद अब मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। यहां तक की अब इनको जो रहने और खाने की जगह मिली थी उससे भी बेदखल कर दिया गया। ऐसे में अपनी समस्या लेकर रेलवे के नर्स सहित 75 कोविड हॉस्पिटल के स्टॉफ महापौर रामशरण यादव के पास अपनी समस्या को लेकन निदान के लिए पहंुचे। जहां महापौर रामशरण यादव को नर्सों ने बताया कि विगत एक वर्ष से हम रेलवे के कोविड अस्पताल में ड्युटी कर रहें है। हमे रहने के लिए विश्रामगृह में जगह दी गई साथ ही भोजन और आवगमन के लिए वाहन की सुविधा भी दी गई। लेकिन अब बिना किसी सूचना के हमे विश्रामगृह खाली करने और अप्रैल माह में वेतन से लगभग 6000 से 12000 रूपए तक की आकस्मिक कटौती अनुचित ढ़ग से की गई है। ऐसे में महापौर ने कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर से बात कर उन्हें बताया कि रेलवे हॉस्पिटल के स्टॉफ परेशान है। कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं रेलवे डीआरएम से भी महापौर रामशरण यादव ने चर्चा की और अस्पताल के नर्सों की समस्या दूर करने के लिए बात की है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने भी समस्या का निवारण कराने की आश्वासन दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
