बिलासपुर। अपेक्स बैंक के चेयरमेन बैजनाथ चंद्राकर का कहना है कि ढाई साल का हिसाब मांगने वाली भाजपा पहले जनता को 15 साल का हिसाब दे। भाजपा नेताओं के पास भूपेश सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई मुद्दा नही है। वो सड़क पर विरोध करने के लिए इसलिए उतर रही है क्योंकि उनके राष्ट्रीय नेता उन्हें जनता के बीच जाने के लिए लगातार डांट-फटकार रहे है।
अपेक्स बैंक चेय़रमैन बैजनाथ चन्द्राकर ने आज पत्रकारोे से चर्चा करते हुए बताया कि चालू वित्त वर्ष में खरीफ फसल के लिए सरकार ने किसानों को 5 हजार 3 सौ करोड़ रूपए का ऋण देने का लक्ष्य रखा है। 17 सौ करोड़ रुपए का ऋण बनता जा चुका है। इस योजना से अभी तक साढ़े चार लाख किसान लाभान्वित हो चुके हैं। इसी तरह प्रदेश में 7 लाख 25 हजार मिट्रिक टन रासायनिक खाद का भण्डारण का लक्ष्य है। जिसमे से 3 लाख 50 हजार 832 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया जा चुका है। इसमें से 1 लाख 94 हजार मिट्रिक टन से अधिक उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है। इसी तरह किसानों को अभी तक 2 लाख 51 हजार मिट्रिक टन से अधिक वर्मी कम्पोस्ट का वितरण किया गया है। अभी करीब दो मिट्रिक टन का वितरण किया जाना है। श्रीचन्द्राकर ने बताया कि 13 लाख से अधिक किसानों का सरकार ने 5261 करोड़ रूपए का ऋण माफ किया है। सरकार ने एलान किया है कि जुलाई से नवम्बर तक गरीबों के बीच चावल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इससे करीब 68 हजार राशन कार्डधारियों के फायदा होगा। सरकार ने धान समर्थन मूल्य की अन्तर राशि का राजीव गाधी किसान न्याय योजना के तहत विरतरण किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार को सत्ता से उतार फेंका है। यदि पन्द्रह साल अच्छा काम करते तो यह दिन उन्हें नहीं देखना पड़ता है। उन्हें ढाई साल का हिसाब मांगने का कोई अधिकार नहीं है। हमें जनता को जवाब देना है। वह हम अच्छी तरह से जानते हैं। हमने जनघोषणा पत्र में 36 वादा किया है। कमोबेश सारे वायदे पूरे भी हो चुके है। सरकार बनने के चन्द घण्टों के अन्दर हमने किसानों का ना केवल ऋण माफ किया बल्कि बिजली बिल भी हाफ कर दिया। धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया है। अभी तो ढाई साल ही हुई हैं। देखते रहिए आने वाले समय में शराबबन्दी को लेकर उचित फैसला सामने आ जाएगा। बिलासपुर के अरपा को टेम्स बनाने वालों ने भी जनता को बहुत ठगा है। दो साल इन्तजार करें, अरपा में हमेशा पानी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
