बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 18 जून को जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर के पांच स्थानों पर दोपहर 12.00 बजे दोपहर 12.05 तक 5 मिनट का सांकेतिक चक्का जाम किया और केंद्र की मोदी सरकार को आगाह किया कि महंगाई कम नही किया गया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। जो भाजपा महंगाई के नाम पर सड़क में डांस करती थी, आज देश मे 70 वर्ष के सर्वोच्च शिखर पर महंगाई है जो भाजपा और नरेंद्र मोदी के उद्योगपति प्रेम का दुष्परिणाम है, जनता भोग रही है। देश की जनता भाजपा और आरएसएस के विचारों के बीच पीस रही है। अच्छे दिन के ख्वाब दिखाने वालो से देश सम्भल नही रहा है। देश महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पड़ोसी देशों से भी खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है। कांग्रेस ने कहा भाजपा जनता की भावनात्मक शोषण करते करते आर्थिक शोषण तक पहुंच गई। जनता को जो पेट्रोल 35 रुपये लीटर में मिलना चाहिये, 100 पार है, जो रसोई गैस 400 रुपये में मिलता 900 पार है, जो डीजल 30 रुपये में मिलता 90 में मिल रहा है क्योकि महंगाई स्वाभाविक न होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा द्वारा जनित है, कांग्रेस नेकहा नरेंद्र मोदी की क्या मजबूरी है जो देश की 1.35 अरब जनता को छोड़कर चन्द उद्योगपति के लिए काम कर रहा है, नरेंद्र मोदी सरकार पिछले 10 माह में 2.94 लाख करोड़ केवल पेट्रोल से आमदनी प्राप्त की है ,2014 में देश मे एनपीए लगभग 1.40 लाख करोड़ थी, जो बिते 7 वर्षो में एनपीए 12 लाख करोड़ को पार कर गया है ,परिणाम देश के बैंक डूबते चले जा रहे है ,लोगो की गाढ़ी कमाई डूब रहा है ,कांग्रेस ने कहा देश चौतरफा समस्याओ से घिर चुका है ,आर्थिक संकट से गुजर रहा है ,जिसके भरपाई के लिए नरेंद्र मोदी देश के केंद्रीय संपत्तियों को बेच रहा है ,जो आने वाले संकट का संकेत है ।कांग्रेस ने कहा राष्ट्रहित में अपनी क्षमता को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री को गद्दी छोड़ देना चाहिए।। 1 उसलापुर ब्रिज के पास शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक और जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया ,संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशिष सिंह, विधायक शैलेष पांडेय,प्रदेश सचिव विवेक बाजपेयी, आशिष सिंह, अशोक अग्रवाल,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,नरेंद्र बोलर शेखर मुदलियार,ऋषि पांडेय ,कृष्ण कुमार यादव,बद्री यादव,संजय साहू,धर्मेश शर्मा,भास्कर यादव,शैलेन्द्र जायसवाल,अशोक भंडारी,सन्दीप दुबे, सुभाष ठाकुर,पवन चन्द्राकर,मनीष श्रीवास्तव,पुष्पेंद्र शर्मा,शशि सोनी शहज़ादा खान,अन्नपूर्णा ध्रुव, अमीन मुगल,रामशंकर बघेल,विनय अग्रवाल,जयदीप रॉबिन्सन,अनिकेत सिंह,अजय तिवारी,प्रशांत पांडेय,भरत कश्यप,छोटू मोइत्रा,हरमेन्द्र शुक्ला,जहूर अली आदि थे । 2 तिफरा ओवर ब्रिज में महापौर रामशरण यादव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में चक्काजाम किया, गया ,चक्काजाम में प्रदेश सचिव पंकज सिंह,,सभापति शेख नजीरुद्दीन,राजेश शुक्ला,देवेंद्र सिंह, सीताराम जायसवाल,अजय यादव,साई भास्कर,राज कुमार तिवारी, जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला,अर्जुन सिंह, पुष्पेंद्र साहू,पवन साहू,अमित यादव, आदि थे 3 अपोलो हॉस्पिटल चौक( बसन्त विहार ) में प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में चक्काजाम किया गया ,चक्काजाम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव,विनोद साहू,राकेश शर्मा,दिलीप पाटिल,सिद्धांशु मिश्रा,सन्ध्या तिवारी रामप्रकाश साहू,बजरंग बनजारे,सन्ध्या तिवारी,महेंद्र नेताम,अजय काले, पुष्पेंद्र मिश्र,रमेश गुप्ता,समीर अहमद,देवेंद्र मिश्रा,पुनाराम कश्यप,हाफिज कुरैशी,चेतनदास,शिल्पी तिवारी,उमेश मौर्य,प्रदीप पांडेय,रामप्रसाद ध्रुव,अजय कापसे,रामशरण साहू,अजय साहू,चितरंजन सिंह आदि थे।। 4 आई टी आई कोनी — एमआईसी सदस्य मनीष गढेवाल,और पार्षद श्याम पटेल,ब्लाक अध्यक्ष झगगरराम सूर्यवंशी के नेतृत्व में चक्काजाम किया गया ,चक्काजाम में अनिल यादव,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी थे 5 तोरवा ब्रिज ,गुरुनानक चौक में प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय और प्रदेश सचिव महेश दुबे ,प्रदेश सचिव रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया ,चक्काजाम में महिला अध्यक्षा अनिता लवहतरे,नसीम खान,कमलेश लवहतरे, मोती ठारवानी इब्राहिम खान,परदेशी राज, सैय्यद निहाल,बबिता दुबे,प्रतिमा सहारे,रेखेन्द्र तिवारी,कवलजीत चावला आदि थे । ऋषि पांडेय प्रवक्ता शहर कांग्रेस ,18/06/21
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
