बिलासपुर। चोरों ने जिला न्यायालय में हांथ साफ कर दिया है। एक कोर्ट रूम का ताला तोड़कर कई फाइल और गोपनीय दस्तावेज ले गए है। चोरी की इस घटना से पुलिस के होश उड़ गए है। हालांकि सिविल लाइन पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को जिला न्यायालय का कामकाज खत्म होने के बाद चौकीदार ने सभी कोर्ट रूम में ताला बंद किया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह कोर्ट रूम खोलने के दौरान कर्मचारियों ने देखा कि एक व्यवहार न्यायाधीश के कोर्ट रूम के दरवाजा का कुंदा उखाड़ा हुआ था। अंदर अलमारी का भी ताला तोड़कर अंदर रखे मामलों के कई फाइल सहित अन्य गोपनीय दस्तावेजों की चोरी हो चुकी है। कोर्ट रूम का पूरा समान बिखरा हुआ था। न्यायालय में चोरी होने की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस खोजी डॉग के साथ मौके में पहुँच कर मामले को जांच में ले लिया है। डॉग भी मौके से निकलकर नजारत शाखा की ओर से आगे बढ़ कर भटक गया। पुलिस न्यायालय परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोर की तलाश कर रही है। न्यायालय में इस चोरी की घटना पर कई तरह की बात कही जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
