बिलासपुर। पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी पति को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पति ने पत्नी को ऐसा मारा कि गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। गिरफ्तार पति को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 02.10.2026 को आदित्य कौशिक पिता दिलीप कौशिक उम्र 24 साल निवासी परसदा थाना चकरभाठा ने लिखित किया कि उसके जीजा आशीष कौशिक ने बहन सभ्या कौशिक को हत्या करने की नियत से मारपीट किया है। जिससे उसके गर्भ के शिशु की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी आशीष कौशिक के द्वारा धारा 109, 92 बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। जुर्म दर्ज होने के बाद निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, थाना प्रभारी हिर्री, पीएसआई लीलाधर देशमुख के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की तलाश में जुटी। आरोपी को उसके घर से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपी आशीष कौशिक पिता शिवकलेश कौशिक उम्र 31 साल साकिन बोड़सरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. को दिनांक 04.10.2026 के 13ः30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, प्रशिक्षु थाना प्रभारी पीएसआई लीलाधर देशमुख, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्र.आर. 1252 धर्मेन्द्र राजपूत, आर.क्र. 1375 सुखदेव प्रसाद कश्यप, आर.क्र. 1383 जितेन्द्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।
आरोपी:- आशीष कौशिक पिता शिवकलेश कौशिक उम्र 31 साल साकिन बोड़सरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
