रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को सुशासन में दूसरा स्थान मिला है। वहीं, रायपुर देश के टॉप 10 रहने योग्य राजधानियों में आठवें स्थान पर है।
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 जारी किया गया है। इस रिपोर्ट बताया गया है कि, राज्य की राजधानियाँ भारत के सबसे अधिक रहने योग्य शहरों में से हैं। ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 8वें सर्वश्रेष्ठ राजधानी में शामिल है।
इतना ही नहीं रायपुर गुड गवर्नेंस के टॉप शहरों में भी शामिल है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशासन में रायपुर देश की राजधानियों में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर भोपाल और दिल्ली को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शासन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ ही योजनाओं और उनके समयबद्ध बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही ई गवर्नेन्स के माध्यम से पारदर्शिता और सहुलियत बढ़ाई गई है।
ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स पर स्कोर निर्धारित करने के लिए, चार मापदंडों का उपयोग किया गया था: जीवन की गुणवत्ता, आर्थिक क्षमता, स्थिरता और नागरिकों की धारणा। रिपोर्ट में भारत के राज्यों की राजधानियाँ उस राज्य के विकास का एक अच्छा संकेत दे रही है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट ने भी यह वास्तव में स्थापित किया है कि देश में कौन सी राज्य की राजधानियाँ भारत के सबसे अधिक रहने योग्य शहरों में से हैं। शासन ने शहरों की रैंकिंग की गुणवत्ता के लिए, पाँच मापदंडों का उपयोग किया गया था, सेवाएँ, वित्त, प्रौद्योगिकी, शहरी नियोजन और समग्र शासन।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
