रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक आदेश जारीकर 56 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया है। डिप्टी कलेक्टरों को नई पोस्टिंग के साथ नए जिलो में भेज गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है। पदोन्नति सूची बिलासपुर के तहसीलदार नारायण गबेल भी शामिल है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश में कहा है कि राज्य शासन एतदद्वारा निम्नलिखित अधीक्षक/ तहसीलदारों को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल 12 में पदोन्नत करते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नीचे दर्शित तालिका में उनके नाम के सम्मुख कॉलम नंबर (4) में दर्शाये अनुसार पदस्थ करता है।
उपरोक्त पदोन्नतियां दो वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए होगी तथा पदोन्नत अधिकारियों की सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण, भर्ती तथा सेवा की शर्ते) नियम, 1975 के प्रावधानों के अंतर्गत शासित होगी। उक्त आदेश माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में दायर याचिका WP (PIL) NO. 91/2019, S. Santosh Kumar Vs. State of Chhattisgarh & Other’s में पारित अंतिम आदेश के अध्याधीन होगी।





Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
