बिलासपुर। बिल्हा विकासखंड के खैरखुंडी गांव के राशन दुकान में चावल के अफरा-तफरी करने का मामला सामने आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच, सचिव और विक्रेता ने मिलकर चावल बाजार में बेच दिया है। यहां ग्रामीणों को दो महीने का चावल नही मिला है।

मामला बिल्हा ब्लॉक के खैरकुंडी गांव का है, जहां पूरे गांव में किसी भी हितग्राही को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का दो माह से राशन नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक गांव में 325 राशनकार्ड धारक हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री खाद्यान योजना का लाभ नहीं मिला। हाल ही में हितग्राहियों ने इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद कलेक्टर ने टीम गठित कर जांच के लिए भेजा। खाद्य निरीक्षक ओंकार सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम गांव पहुंच कर सोसायटी के रजिस्टर, स्टाफ की चेकिंग कर रही है और हितग्राहियों से पूछताछ कर रही है। सोसायटी चलाने वाले सरपंच छन्नी बाई गोंड़, सचिव दिनेश्वर कुमार मंजारे और विक्रेता राकेश भारद्वाज पर राशन के चावल की अफरा-तफरी करने का आरोप है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
