कोरबा। भारत एलुमिनियम कंपनी लिमिटेड ( BALCO ) के डिप्टी मैनेजर पर करोडो रूपये के गबन का आरोप लगा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अधिकारी ने किश्तों में अपने रिश्तेदारों के खाते में रकम जमा करवाई है।
बालको के वित्त विभाग में रुद्र मोहंती डिप्टी मैनेजर के पद पर पदस्थ है। विभागीय जाँच में पता चला है कि मोहंती ने पिछले चार साल में 5, 10 और 15 लाख की कई खेप में कुल 9 करोड़ रुपये का गोलमाल किया है। इन पैसों को उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के अकाउंट में ट्रांसफर किया हैं। इसके अलावा शेयर बाजार में भी बड़ी रकम का निवेश किया है। लम्बे अंतराल में इतनी गड़बड़ी हुई और प्रबंधन को इसका पता ही नहीं चला।
बालको के सुरक्षा और नगर प्रशासन प्रमुख अवतार सिंह ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद यह खबर आम हुई अन्यथा बालको में आम तौर पर इस तरह के मामले अंदरूनी स्तर पर ही निपटा लिए जाते हैं। मगर यह मामला काफी पेचीदा है, और अधिकारियों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर मोहंती ने गबन करने के लिए कौन सा तरीका अपनाया है। पुलिस ने रूद्र मोहंती के खिलाफ धारा 408 के तहत जुर्म दर्ज किया, और उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायलय में पेश किया है। यहां से उसे 03 दिनों की रिमांड के लिए जेल भेज दिया गया है।
डिप्टी मैनेजर रुद्र मोहंती ने चार साल के भीतर लगभग 9 करोड़ रुपयों का गबन किया है। वह लंबे समय से बालको में कार्यरत है। इसी दौरान उसने अपने रिश्तेदारों के खाते में 15 से 20 लाख रुपये तक की रकम को नियमित अंतराल पर जमा किया है। मामले की विस्तृत जांच चल रही है, और जल्द ही इस घोटाले के और भी तथ्य सामने आएंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
