रायपुर। प्रदेश राजधानी रायपुर में पुलिस ने साइबर क्राइम करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों से 116 सिम बरामद किया है। पुलिस ने चार आरोइयो को गिरफ्तार कर उनसे कई स्मार्ट फोन, लैपटॉप, बारकोड स्कैनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए है।
राजधानी पुलिस के अनुसार ठगी के मास्टर माइंड सुजीत देवांगन ने पूछताछ में बताया कि उसका सरगाना झारखंड के धनबाद में बैठकर ऑनलाइन साइबर ठगी के माध्यम से ओटीपी जनरेट करता था। इसके बाद कमाए हुए रुपयों को फ्लिपकार्ट, अमेजॉन सहित दूसरी शॉपिंग वेबसाइट पर मोबाइल फोन, टीवी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का आर्डर छत्तीसगढ़ निवासी सुजीत के पते पर भिन्न-भिन्न नामों से करता था। सुदीप ने बताया की वह ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ओने पौने दामों में अपने परिचितों को बांट देता था। जिसके बाद उससे आए पैसों से अपना कमीशन काटकर वह उसके मास्टरमाइंड झारखंड के धनबाद के रहने वाले प्रिंस के खाते में पैसे ट्रांसफर कर देता था। इस प्रकार साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने सुदीप सहित अन्य आरोपियों से 116 सिम 100 से ज्यादा मोबाइल फोन व नकदी बरामद किया है। सुदीप की निशानदेही पर तुषार जैन, गौरव बलानी, आशीष झा को भी घेराबंदी कर पकड़ा गया। तुषार के पास से 21 क्रेडिट कार्ड, डाटा केबल, मोबाइल फोन, सीसीटीवी सहित 50 हज़ार नकदी बरामद किया गया। वही आशीष के पास से 75 हज़ार रुपए नकदी समेत लाखों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए व गौरव बलानी के पास से पुलिस ने 60 हज़ार रुपए नकदी समेत सैकड़ों मोबाइल फोन बरामद किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 21, 2026लिमतरा में आवारा मवेशियों को लेकर बवाल, 8 ने मिलकर 4 पर किया प्राणघातक हमला, एक की मौत, 7 गिरफ्तार
