ससुर से मिलने गए युवक की जंगल में मिली लाश, ससुर लापता, हत्या की आशंका जता रहे परिजन

बिलासपुर। ससुर से मिलने गए युवक की लाश रविवार को जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक सिर पर चोट के कई निशान है जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटा इलाके के कंचनपुर के जंगल में एक युवक की लाश मिली है। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, जिसके कारण युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं मृतक का ससुर भी लापता है, जिससे मृतक मिलने के लिए जंगल गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोटा इलाके के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम अशोक धनुवार (35 वर्ष) है, जो अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहता था। वहीं लापता ससुर खोरबहरा धनुवार(52) भी गांव के ही पास के जंगल में कुटिया बनाकर रहता था। शनिवार को अशोक अपने ससुर से ही मिलने गया था, लेकिन फिर वापस नहीं लौट सका है।
अशोक जब रात तक घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, इसके बाद जब परिजन जंगल की ओर गए तब रविवार सुबह अशोक की लाश मिली है। परिजनों ने अशोक की हत्या की ही आशंका जताई है, क्योंकि अशोक के सिर पर चोट के निशान हैं जो जंगली जानवरों के हमले के नहीं लग रहे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। वहीं ससुर के बारे में पूछताछ में पता चला है कि वो भी जंगल में रहता था। लेकिन वो ज्यादातर अपने कुटिया में नहीं रह कर बाहर चले जाया करता था। फिलहाल उसका भी पता नहीं चल रहा है और पुलिस खोरबहरा की भी तलाश कर रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *