रायगढ़। मोनेट इस्पात में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट के जाम हो चुके डस्ट सेटलिंग चेम्बर की सफाई के दौरान 5 कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए है। सभी कर्मचारियों की इलाज के लिए रायगढ़ के ही फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

भूपदेवपुर थाना अन्तर्गत जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में 20 जून को दोपहर करीब डेढ़ बजे किलन नंबर 4 में डस्ट सेटलिंग चेम्बर के जाम को खोलने के कार्य में लगे 5 कर्मचारी गर्म डस्ट के चपेट में आने से झुलस गये है, घायलों का हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक प्लांट के किलन नंबर 4 में डस्ट सेटलिंग चेम्बर के जाम होने पर JSW के जीवनन्दन देशमुख, मधुकर रावटे, मनीष गुप्ता, शिव साहू और शंकर कटकवार सुधार कार्य में लगे थे। कर्मचारी चेम्बर के जाम को खोलने के लिए चेम्बर में पानी का प्रेसर मार रहे थे तभी अचानक गरम डस्ट और पानी का प्रेशर चेंबर से निकला। जिससे वहाँ काम कर रहे पांचो व्यक्ति झुलस गए, जिन्हें कम्पनी प्रबन्धन द्वारा जिन्दल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचे। जहां वे घायलों से बातचीत कर घटना की जानकारी ले रहे हैं। घायलों में शंकर कटकवार गंभीर रूप से घायल होने से उसे रायपुर रेफेर किया गया। भूपदेवपुर पुलिस भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है।
जेएसडब्ल्यू मोनेट हॉस्पिटल में घायल हुए जीवनंदन देशमुख डीजीएम, शंकर कटकवार सीनियर इंजीनियर, शिव साहू असिस्टेंट इंजीनियर, मधुकर रावटे डिप्टी मैनेजर तथा मनीष गुप्ता सीनियर मैनेजर हैं । गंभीर रूप से घायल शंकर कटकवार के साथ शिव साहू को भी एयर एंबुलेंस से रायपुर भेजा गया है। भूपदेवपुर पुलिस के साथ इंडस्ट्रियल सेफ्टी टीम जांच में जुटी है ।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
