बिलासपुर। शहर विधायक शैलेश पांडे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर और स्वस्थ जीवन का आधार बने योग को हम सब अपनाएं।
उन्होंने सभी लोगों से अपने घर परिवार के लोगों के साथ योग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी को योग और योगासन का अभ्यास कर अपने जीवन को निरोगी और स्वस्थ बनाने में जरा भी देर नहीं करनी चाहिए। श्री पांडे ने आगे कहा कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है और कोरोनावायरस के कारण उत्पन्न होने वाली मुश्किल परिस्थितियों से उबरने के लिए यह आवश्यक है कि हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बलवान हो और इसके लिए नित्य प्रति योग करना बेहद जरूरी है।
श्री पांडे ने लोगों से अपील की है कि वह आज योग दिवस से ही शुरू हुए टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होकर स्वयं को तथा अपने परिजनों, परिचितों को भी कोविड-19 का टीका जरूर लगवाएं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
