बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग और कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने भी अपने-अपने आवास पर योगभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने ’’बनो योगी रहो निरोगी’’ का संदेश देते हुए आम जनता से अपील की कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
योग सदियों से हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। दैनिक जीवन में इसे अपनाकर निरोगी रह सकते हैं। पातंजलि और सुश्रुत संहिता में योग को सारे रोगों का विनाशकर्ता बताया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि निरोगी रहने के लिए जीवन में योग का बहुत महत्व है। मानव ने प्रगति के विभिन्न आयाम स्थापित किये है, लेकिन योग को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते शरीर नये-नये रोगों का घर बन गया। अब इसके बारे में जागरूकता आ रही है। दुनियां ने योग को अपनाकर संदेश दिया है कि इस क्रिया से शरीर का प्राकृतिक रूप से इलाज होता है। नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव, आईजी श्री रतनलाल डांगी आदि ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वयं योगाभ्यास करते हुए आम जनता को योग अपनाने का संदेश दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
