महापौर, एमआईसी सदस्य और पार्षदों ने किया योग, महापौर ने कहा- निरोगी काया के लिए योग जरूरी

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार महापौर रामशरण यादव सहित पार्षदों और निगम के अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने अपने निवास पर योग किया। योग करने के साथ ही इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों के लिए संदेश भी प्रसारित किया। योग करो और निरोगी काया पाओ जैसे महाभियान से जुड़ने की अपील भी की। महापौर रामशरण यादव ने अपने निवास पर परिजनों के साथ योग किया। वे कहते हैं कि योग सदियों से हमारी दैनिक जीवन का हिस्सा रहा है। प्रगति के साथ हमने योगासन को बहुत गंभीरता से नही लिया। कालांतर में इसका दुष्परिणाम भी सामने आया है। कोरोना संक्रमणकाल के दौर में योग की महत्ता भी सामने आई है। निरोगी काया पाने के लिए योग करना जरूरी है। योग को अपने दिनचर्या मंे शामिल करना वर्तमान परिवेश मंे आवश्यक हो गया है। योग से ही शरीर निरोगी रहता है। योग को उन्होंने पहले से ही अपनी दिनचर्या मंे शामिल कर लिया है। जब वे संक्रमित हुए थे तब भी प्रतिदिन योग करना नहीं भूले थे। योग के दम पर ही कोरोना को हराने में सफलता मिली। निरोगी काया के लिए शरीर को कुछ मिनट देना ही होगा। योग करें और निरोगी काया पाएं। इस मूलमंत्र को हम सबको अपनाना होगा।

00 योग से इम्युनिटी बेहतर होती है : अजय
निगम के पार्षद और एमआईसी सदस्य अजय यादव ने रेलवे क्ष्ोत्र के मैदान में योग किया। वे बताते हैं योग क्रिया करने वालों को दवा की भी जरूरत नहीं पड़ती। योग के जरिए शरीर में इम्युनिटी सिस्टम अपने आप विकसित हो जाता है। योग की महत्ता और फायदा को वे अच्छी तरह जानते हैं। निरोगी काया पाने के लिए जीवन मंे योग को अपनाना ही होगा। योग, व्यायाम, मेहनत, खानपान के अलावा अच्छी सोच और बेहतर इम्युनिटी ही कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा और प्रभावी जरिया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *