
बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में समस्याओं का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर रामशरण यादव ने वहां के जनप्रतिनिधि और वार्डवासियों से बातचीत कर, इस दौरान उनके द्वारा बताई गई समस्याओं और परेशानियों को तुरंत दूर करने के निर्देश, निगम अधिकारियों को दिए।
नगर निगम सीमा विस्तार के बाद नए जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या जानने के लिए महापौर रामशरण यादव लगातार बिलासपुर नगर निगम से जुड़े नए वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को वे सिरगिट्टी के तीनों वार्डो की जनता के बीच पहुंचे। इस दौरान वे नयापारा वार्ड क्रं 10, 11 और 12 पहुंचे। जहां के लोगों ने उन्हे वार्ड की समस्याओं और परेशानियों के बारे में अवगत कराते हुए अत्यधिक पानी बिल आने, वार्ड की कुछ बुजुर्गों व दिव्यांगों को पुर्व में मिलने वाली निराश्रित पेंशन को वर्तमान में काट दिये जाने की जानकारी महापौर यादव को दी। जिसपर महापौर ने अधिकारियों को इसकी जांच कर पात्र हितग्राहियों को निराश्रित पेंशन देने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही वहां के प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा भी 2/3 माह से भुगतान नही होने की जानकारी दिए जाने पर महापौर यादव ने संबंधित ठेकेदार को तुरंत फोन लगाकर जानकारी ली और जल्द भुगतान करने को कहां। वही सिरगिट्टी में बने गौठान का महापौर रामशरण यादव ने जायजा लिया और गौकाष्ठ,वर्मी कंपोस्ट के काम में लगी महिलाओं से भी चर्चा की। महिलाओं ने बताया कि उन्हें यह काम शुरू किए 3 से 4 माह होने जा रहा है। अब तक किसी का भी वेतन नही मिला है। सभी महिलाएं गोठान के रोजगार पर ही आश्रित हैं। घर परिवार में भी वेतन नही मिलने से भारी समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि यहां काम करने वाली कई महिलाएं किराये के घर पर रहतीं हैं। वहीं कई महिलाओं के घर में उनके रोजगार की ऐसे ही चुल्हा जलता है। इन सारी बातों को महापौर ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द उनका और डोर टू डोर कलेक्शन पर लगी महिलाओं को मिलने वाली राशि तय कर,साथ ही गौकाष्ठ,वर्मी बिक्री के लंबित भुगतान की राशि का भुगतान भी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
