गौरेला। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की कार ढाबे की दीवार पर टकराई और कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवक अपने एक अन्य साथी को गौरेला स्टेशन पर छोड़ने गए थे।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश में अनूपपुर जिले के वेंकटनगर निवासी अमित गुप्ता और मोनू केशरवानी दोस्त थे। उनके एक अन्य साथी को नौकरी ज्वॉइन करने के लिए बेंगलुरु जाना था। इस पर अमित और मोनू ने उसे पेंड्रा रोड स्टेशन पर छोड़ा और फिर कार से देर रात घर लौटने लगे। इसी बीच रास्ते में मेनरोड पर लालपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रामू होटल की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ढाबे की दीवार और शटर तक टूट गया। जबकि कार आगे की ओर से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कार के अंदर फंसे दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सुबह दोनों युवकों के शवों को वेंकटनगर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बहने से दोनों की मौत हुई है|
वहीं एक हादसा कोरिया में हुआ, जहां पिकअप के टक्कर से दो लोगों की मौत हो गयी। घटना कोरिया के केल्हारी-डुगला के बीच की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार पिकप ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की तैयारी में हैं।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
