दंतेवाड़ा। पुलिस के आला अधिकारियों ने हार्डकोर नक्सली हरिभूषण के मारे जाने की पुष्टि की है। मृत नक्सली सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर लंबे समय से सक्रिय था। उस पर 40 लाख रुपए का इनाम था। माना जा रहा है कि हरिभूषण की मौत कोरोना से हुई है।
बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने हरिभूषण के मौत की पुष्टि की है। एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव के अनुसार “छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मिनागट्टा गांव में 21 जून को फ़ूड पॉइज़निंग या कोरोना की वजह से हरिभूषण की मौत की सूचना मिली है। आधा दर्जन से अधिक माओवादी नेता अभी भी गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के कोट्टागुडा क्षेत्र के मारिगुडा गांव के मूल निवासी हरिभूषण उर्फ यापा नारायण साल 1995 में पीपुल्स वार गुरिल्ला में शामिल हुआ था। फिलहाल वह माओवादी पार्टी के तेलंगाना सचिव के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।
00 40 लाख रुपए का था इनाम
पिछली कुछ मुठभेड़ों में हरिभूषण बच गया था। बताया जाता है कि हरिभूषण ने तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर हाल के कई हिंसा की घटनाओं में अहम भूमिका निभाई है। पुलिस ने उस पर 40 लाख रुपए का इनाम रखा था। वह लंबे समय से तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में सक्रिय है। लेकिन कोरोना संक्रमण ने इस बार नक्सल कैंपों में भी दस्तक दे दी। जिसके बाद से अब तक बताया जा रहा है कि कई नक्सली कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
00 दो माह में 5 बड़े नक्सल नेताओ की हो चुकी है मौत
हरिभूषण की मौत माओवादियों को लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 27 मई से 20 जून के बीच में माओवादियों के 5 बड़े हार्डकोर लीडर की मौत हो गई है। इनमें से 4 की मौत बीमारी से हुई. जबकि एक नकस्ली पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। हरिभूषण के अलावा कट्टी मोहन उर्फ प्रकाश, दामू दादा, कुरसम गंगैया ऊर्फ आयतु और रबिन्द्र ओडिशा ये सभी नक्सलियों के बड़े लीडर बताए जा रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
