बालोद। बालोद की पुलिस ने प्रदेश के हजारों लोगों से ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को मध्यप्रदेश के बड़वानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी की पिछले कई साल से तलाश थी। कंपनी छत्तीसगढ़ के हजारों लोगों को रकम दुगना करने का लालच देकर कई करोड़ रुपए की ठगी की है। कंपनी के खिलाफ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर समेंत कई जिलों के थानों में ठगी का जुर्म दर्ज है।
बालोद पुलिस के मुताबिक बीएन गोल्ड रियल इस्टेट एण्ड एलाइड लिमिटेड और बीएनजी ग्लोबल कंपनी के डायरेक्टर गुरुविंदर सिंह संधु (42 वर्ष) और अन्य डायरेक्टरों ने जिले के लोगों को कम्पनी में रुपए जमा करने के बदले अधिक ब्याज और दोगुनी रकम देने का लालच देकर अपने जाल में फंसाया था। साल 2017 में मैच्युरिटी पूरी होने के बाद निवेशक रुपए वापस देने की जगह कंपनी बंद कर फरार हो गए। आरोपी ने बालोद जिले में लोगों को झांसे में लेकर कुल 14 करोड़ से अधिक की राशि ठग ली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।
एडिशनल एसपी डी.आर पोर्ते के अनुसार प्रार्थी मोहन लाल साहू जो भेड़िया नवागांव का रहने वाला और कंपनी का एजेंट था। उसने 12 लोगों से कुल 12 लाख 50 हजार रुपए जमा करवाए थे। साल 2017 में मेच्युरिटी पूरी होने के बाद जमा किए गए रुपए नहीं देकर कंपनी के अधिकारी ताला बंद कर भाग गए थे। इसके बाद कंपनी के आरोपी डायरेक्टर गुरुविंदर सिंह संधु और अन्य डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला बालोद कोतवाली में दर्ज हुआ था। कंपनी की धोखाधड़ी को गंभीरता से लेते हुए एस.पी बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देश के बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी। कंपनी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर, कोरबा, बेमेतरा, मुंगेली, कांकेर, महासमुंद जिला में भी अपराध पंजीबद्ध है। साथ ही पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के कई जिलों में इस कंपनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है।
00 जानिए कहाँ-कहाँ है आरोपी की संपत्ति
पुलिस के अनुसार आरोपी गुरुविंदर सिंह संधु ने पूछताछ में बताया है कि कंपनी द्वारा बालोद के 3 हजार 458 निवेशकों से कुल 14 करोड़ 26 लाख 56 हजार 728 रुपए की धोखाधड़ी की गई। आरोपी डायरेक्टर और कंपनी की छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान में जमीनें है। डायरेक्टर और कंपनी की चल-अचल संपत्ति की जानकारी लेकर कुर्की की कार्रवाई कर निवेशकों को पैसे वापस करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
00 दो आरोपी पहले हो चुके है गिरफ्तार
इस मामले में इस चिटफंड कंपनी के दो अन्य डायरेक्टर संजय नंदवार (33 वर्ष) निवासी लोधीखेड़ा, जिला छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) व सचिन दामोर (33 वर्ष) साकिन इंद्रपुरी नांदला (मध्य प्रदेश) को साल 2018 में पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 23, 2026अयोध्या घुमाने के नाम पर सवा लाख रुपए की ठगी, 75 लोगों को बनाया शिकार
बिलासपुरMay 23, 2026कबाड़ के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 40 गोदाम सील, 18 लोग हिरासत में
बिलासपुरMay 21, 2026बाप ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग, पढ़े पूरी खबर…
बिलासपुरMay 20, 2026रेज़ा, कुली, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर या श्रमिक चाहिए तो छत्तीसगढ़ सरकार के ई-श्रम साथी ऐप को डाउनलोड कर ले, सूची देखिए और फोन करके बुला लीजिए….
