रायपुर। राजधानी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को बेनकाब किया है जो विदेशों में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करता था। रायगढ़ जिले के एक निजी पॉवर प्लांट के एक जी एम ठगों का शिकार बना है।
प्रदेश साइबर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यूरोप-गल्फ में नौकरी दिलाने के नाम पर 82 लाख रूपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के एक निजी पावर प्लांट के जीएम अनु कुमार प्रसाद को आबूधाबी के यमनलार पावर प्लांट में जीएम की नौकरी दिलाने के नाम पर 82 लाख रुपए लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसकी पीएचक्यू में स्टेट साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। टीम ने नोएडा से ठग गैंग के सरगना नितिन रावत समेत अभिषेक गुप्ता और विद्यापति मिश्रा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को रायपुर लेकर पहुंची है। बता दें कि गैंग के 6 आरोपी अभी भी फरार है,जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस गैंग के खिलाफ केरल और ओडिशा राज्य में भी 2-2 एफआईआर दर्ज है।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
