बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बोदरी के द्वारा मुक्तिधाम परिसर में आज पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया,कार्यक्रम के तहत 100 छायादार-फलदार पौधों का रोपण किया गया,कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव ने पौधरोपण करते हुए कहा कि इंसान के सुख, शाति और समृद्धि का भंडार प्रकृति है। मनुष्य प्रकृति की गोद में ही पलता-बढ़ता है और इसी के साथ जीवन का समापन भी करता है। प्रकृति के साथ मनुष्य का नैसíगक प्यार उसकी भावना में बसा है। जब वह भागदौड़ की जिन्दगी में व्यस्त होता है तो तनिक सुकून और मन की शांति के लिए प्रकृति की गोद में जा बैठता है। आज हम प्रकृति से दूर विकास की अंधी दौड़ में मानवता के विकास और विनाश के बीच करोना से जूझ रहे हैं तो लगता है कि प्रकृति ही इसका निदान, उद्भव और अंत है। अब इंसान को अपनी गलती का अहसास हो गया है। नए पेड़-पौधे लगाकर वो अब कुदरत का कर्ज उतार रहे हैं। साथ ही शहरों का प्रदूषण कम करने का प्रयास भी किया जा रहा है। शहर हो या गाव हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। हमें अपने मन में संकल्प लेना होगा कि हमें प्रकृति से सदभाव के साथ जुड़ कर रहना है। हर व्यक्ति को एक पौधे अवश्य लगाना चाहिए ताकि हरियाली बनी रहे। कार्यक्रम में मुख्यरूप से बिलासपुर जिलाधीश सारांश मित्तर, अनुविभागीय अधिकारी-रा-बिल्हा अखिलेश साहू, छाया विधायक बिल्हा राजेन्द्र शुक्ला, शहर-जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष बोदरी परदेशी ध्रुवंशी, राजेश शुक्ला mic सदस्य सहित जिला महामंत्री मनोज पाण्डेय, ब्रजेश शर्मा, ब्रजेश दुबे, उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे, बिल्हा नपं-उपाध्यक्ष नानक रेलवानी, पार्षद विजय वर्मा, कमलेश नोनिया, पार्षद प्रतिनिधि अशोक जोतवानी, आशीष खत्री, एल्डरमैन प्रहलाद दीक्षित, राज बनवारे, वरिष्ठ केशव पाण्डेय, सुरजीत सिंह, अजय मिश्रा, राम आर्य,
पूर्व सरपंच भैरो चतुर्वेदी, मुन्ना कौशिक,रवि खत्री, ललित तिवारी, दिलेश यादव, सूरज यादव, सहित समस्त कांग्रेसजन एवं जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ सहित समस्त नगरवासी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
