लकी ड्रा के चक्कर मे परमाणु ऊर्जा विभाग का सेवानिवृत कर्मचारी हुआ ऑन लाइन ठगी का शिकार, 15 लाख गंवाए, लूटने के बाद पहुंचा पुलिस के शरण में

बिलासपुर। परमाणु ऊर्जा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी 14 लाख 75 हजार 450 रूपए के ठगी का शिकार हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनसुार रामखिलवन 17 नवम्बर 2019 से 9 दिसम्बर 2020 के बीच 25 लाख रुपए पाने के चक्कर में ठगों ने 14 लाख 75 हजार 450 रूपयो की ठगी की है। उनके मोबाइल पर आ़इडिया कम्पनी के प्रबंधक का पोन आया और बताया कि लकी ड्रा में उनके नम्बर को लकी पाया गया है। ईनाम में 5 लाख रूपयों के साथ बजाज की एक बाइक मिलेगी। इसके लिए उन्हें 1100 रूपए प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा। प्रोसेसिंग फीस जमा करने के बाद आइडिया कम्पनी के प्रबंधक ने कई बार फोन किया। और समय समय पर बताए गए खाते में रूपया जमा करता रहा। इस बीच आइडिया कम्पनी की दिल्ली शाखा से अजय शाहा और त्रिपाठी, रायपुर से आनन्द पटेल, दिल्ली से शरमन देव और देवप्रसाद का भी फोन आया। सभी ने खुद को कम्पनी का अलग अलग क्षेत्रों का अधिकारी होना बताया। रामखिलावन के अनुसार सभी कर्मचारियों ने फोन कर बताया कि अब लकी ड्रा की ईनामी राशि 5 लाख से बढ़कर 25 लाख हो गयी है। साथ में बाइक भी मिलेगी। पांचों ने अलग अलग समय पर खाते में रूपया जमा करवाए। हर पांचों ने कहा कि जल्द ही ईनामी राशि और बाइक उनके पते पर पहुंच जाएगी। बार बार रिमान्ड के बाद भी ना तो ईनामी राशि मली और ना ही बाइक। इस दौरान उन्होने हिसाब किताब लगाया तो वह 14 लाख से अधिक रूपए बताए खाते में जमा कर चुके थे। बावजूद इसके आरोपियों ने और रूपयों की मांग की। फिर समझते देर नहीं लगी कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने रामखिलावन की शिकायत पर पांचों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,34 का अपराध दर्ज कर लिया है।जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *