कोरबा। दीपिका नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने नेता प्रतिपक्ष को ऐसा तमाचा जड़ा की कान से खून निकल गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कर दी गई है।
नगर पालिका दीपका में टेंडर प्रक्रिया को लेकर बवाल मच गया। पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान के पति जगदीश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव को तमाचा जड़ दिया। नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव के कान से खून बहने लगा। दोनों पक्षों के समर्थकों में जमकर लात-घूंसे चले और फिर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ख़िलाफ़ दीपका थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से दीपका में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। दीपका टीआई हरिश्चंद्र टांडेकर ने बताया कि दोनों पक्ष थाना पहुंचे हैं और शिकायत की कार्रवाई चल रही है। बता दें कि राज्य शासन द्वारा निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के कामकाज में उनके पति या अन्य का किसी भी तरह से हस्तक्षेप नहीं होने, दफ्तर के कामकाज में किसी भी तरह के दखलनदाजी नहीं करने के स्पष्ट निर्देश हैं। इसके बावजूद नगरीय निकायों से लेकर जिला व जनपद पंचायतों तक में महिला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कामकाज में उनके पति-पुत्र या रिश्तेदार बराबर हस्तक्षेप करते आ रहे हैं। इसे लेकर अनेक बार सवाल भी उठे हैं लेकिन अधिकारियों के तटस्थ रवैये के चलते उनका हस्तक्षेप बढ़ता ही जा रहा है। नगर पालिका दीपका में हुए विवाद के पीछे भी ऐसे ही वजह सामने आ रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
