महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने 13 क्विंटल गांजा जब्त किया है। इस गांजे की ढाई करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। आरोपी सब्जी की बोरियों के बीच गांजा छुपाकर रखे थे।
ज़िले की पुलिस ने गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 60 लाख के 13 क्विंटल गांजे की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोमाखान थाने की पुलिस को हाइवे पर चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के अनुसार कल रात कोमाखान पुलिस राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर टेमरी नाका के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडिसा पासिंग के एक वाहन में गोभी भरा होने के चलते पुलिस को शंका हुई और फिर वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान सब्जियों के नीचे प्लास्टिक के 55 बोरो में मादक पदार्थ गांजा भरा हुवा मिला।
पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से कार में उड़ीसा गए थे। जिस कार में वह आये थे, उसमे सवार व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त से बाहर है उसके बारे में पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है। कोमाखान पुलिस इस मामले में अतिश कुमार सिंह पिता उमाशंकर, बलिया उत्तर प्रदेश और हरिलाल पिता रघुनाथ राम, कोचईकोट जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
