बिलासपुर। ट्रैफिक पुलिस के साथ गली गलौच करने वाले कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मोती थारवानी को पुलिस ने कामठी से गिरफ्तार कर लिया है। थारवानी को पुलिस तारबाहर थाना लेकर पहुंच चुकी है। इसकी जानकारी मिलते ही शहर के विधायक शैलेश पांडेय भी अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंच गए है। बताया जा रहा है थाने का माहौल गर्म है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुचना मिली थी कि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोतीलाल थारवानी नागपुर में छिपा हुआ है। पुलिस की टीम सूचना के आधार पर तीन दिनों से नागपुर में छापेमारी की कार्रवाई कर रही थी। आरोपी अपना ठिकाना लगातार बदल रहा था जिसके कारण पुलिस को उस तक पहुंचने में समय लग गया। लेकिन आरोपी पुलिस को ज्यादा दिन तक चकमा नहीं दे पाया और कामठी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थारवानी को कामठी से गिरफ्तार करने के बाद शनिवार शाम को बिलासपुर के तारबाहर थाना लेकर पहुंच गई है। इसकी जानकारी मिलते ही शहर विधायक शैलेश पांडेय भी अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंच गए है। उनके थाना पहुंचते ही माहौल गर्म गया है। बताया जा रहा है श्री पांडेय ने गोपी को गिरफ्तार किए जाने का विरोध किया है। यही नही एक-एक करके थाने में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों लिंक रोड़ में गोपी थारवानी अपनी बाइक में पत्नी के साथ जा रहे थे और रांग साइड में घुस गए। तब ट्रैफिक पुलिस के जवान ने रोक दिया था। इसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान मोती ने आरक्षक से उसने गली-गलौच भी किया था। गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मारने के लिए हाथ भी उठाया लिया था। इस बीच झूमाझटकी भी हुई थी। इस बीच बहस के दौरान किसी ने वीडियो बना के सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो में थारवानी आरक्षक को गंदी गालियां देते, धमकाते, धक्का देते और हाथ उठाते दिख रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता की जमकर किरकिरी हुई। इस मामले में आरक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने गैर जमानती धाराओं के तहत शहर के तारबाहर थाने में जुर्म दर्ज कर लिया गया था। इधर अपराध दर्ज होते ही कांग्रेस नेता फरार हो गया था, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। अब आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
