बिलसपर। कोटा के एक ढाबा में शराबखोरी हो रही थी। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 8.64 लीटर शराब जब्त किया है। साथ ही ढाबा संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना कोटा क्षेत्र में अवैध शराब बिकने की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोटा शनिप रात्रे ने एक टीम क्षेत्र में बिक रहे अवैध शराब, जुआ -सट्टा रेड कार्यवाही हेतु तैयार कर करवाई और टीम को रवाना किया। मुखबिर को एक्टिव किया गया, तब मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि कोटा नाका चौक के पास केशरवानी ढाबा के सामने पान ढेला में रामानंदी नाम का व्यक्ति शराब बिक्री कर रहा है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड करने पर 1 आदमी पकड़ा गया जिसका नाम रामानंदी केशरवानी पिता सेवालाल 55 वर्ष पता फिरंगी पारा कोटा थाना कोटा का होना बताया। जिसे अवैध शराब को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में नोटिस देकर वैध लाइसेंस के संबंध में पूछताछ किया। लेकिन किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं होना बताया। जिस पर उक्त आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक कैरेट में 50 नग देशी मदिरा प्लेन 180 ml वाला कुल 9 लीटर देशी प्लेन शराब को गवाहों ले समक्ष जप्त किया गया, आरोपी को जप्त सामान के साथ थाना लाकर आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार उक्त केशरवानी ढाबा में भी रेड किया गया जहाँ पर ढाबा संचालक सुमित कुमार केशरवानी पिता दुर्गा प्रसाद उम्र25 वर्ष पता फ़िरंगीपारा कोटा के द्वारा अपने ढाबा पर बैठा कर शराब पिला रहा था। अच्छे से चेक करने पर 1 नग अंग्रेजी शराब 180 ML वाली CG FINE PREMIUM लिखा हुआ। 3 नग देशी मदिरा प्लेन 180 ml वाला बिक्री रकम 570 रुपये बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कारवाही कर जमानत पर छोड़ा गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक शनिप रात्रे ,उपनिरीक्षक अशोक द्विवेदी , आरक्षक शैलेंद्र दिनकर,श्याम सोनवानी, जलेश्वर साहू,अखिलेश पारकर का सराहनीय योगदान रहा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
