बिलासपुर। लॉक डाउन खुलते ही हुक्का बारों में युवकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। शनिवार रात में पुलिस ने कोयला हुक्का बार मे आधा दर्जनभर युवकों को हुक्का गुड़गुड़ाते हुए पकड़े गए है।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रो में नशे का सामान अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का करने अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत शहर के तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा थाना में कार्यवाही की गई है। सिविल लाइन व सरकंडा थाने में जहां नशीली दवाइयों और गांजा बेचने वालों पर कार्यवाही की गई है वही तारबाहर पुलिस ने एक हुक्का बार पर छापा मार कर वहां के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। तारबाहर थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित कोयला हुक्का बार मे शिकायत मिल रही थी की हुक्के में नशीला पदार्थ मिला कर युवाओं को परोसा जाता है। शिकायत पर शनिवार रात को छापा मारा गया जहां मौके पर कुछ युवा हुक्का पीते पकड़े गए। सभी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बार के मैनेजर हर्ष कश्यप को गिरफ्तार किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
