रायपुर। राजधानी रायपुर में सस्ता सोना दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। आरोपी महिलाओं से पूछताछ में पता चला है कि कई लोगों को अपना शिकार बनाते हुए 35 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है।

प्रदेश की राजधानी रायपुर में सस्ते दाम में सोना दिलाने के नाम पर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने वाली 5 महिला आरोपियो को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला आरोपी ने बैंक में बंधक सोने को सस्ते में दिलवाने का झांसा देकर कइयों को अपने झांसे में लिया और 35 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। इसका खुलासा तब हुआ जब 27 जून 2021 को खमतराई थाने में सरिता कुर्रे पिता घसिया राम कुर्रे उम्र 30 वर्ष सा. शिवानंद नगर सेक्टर वन खमतराई रायपुर के साथ कई अन्य महिलाओं ने कुमकुम उर्फ सुनीता साहू, पी. अनुसूया राव, पूर्णिमा साहू, गीता महानंद, प्रतिमा मिश्रा पर सस्ते में सोना दिलाने नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। शिकायत के अनुसार सभी आरोपी महिलाओं ने 1 मार्च 2019 से लेकर 27 जून 2021 के बीच अलग अलग समय व स्थान से सरिता कुर्रे से 2 लाख 70000रु. इंदु सिंह से 2 लाख 77000, नरगिस साखेर से 2 लाख 50000, अनीता वर्मा से ₹5 लाख 50000, रमा चौहान से ₹1बलाख 70000 एवं कई अन्य लोगों को बैंक में रखे सोना को सस्ते में दिलाने के नाम पर कुल 35लाख 17000 रु लेकर गई और आज तक सीन नही दिया। महिलाओं की शिकायत पर थाना खमतराई में धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा का साक्ष्य पाए जाने से 28 जून को गिरफ्तार कर न्यायापय पेश किया गया।
00 गिरफ्तार आरोपी
कुमकुम उर्फ सुनीता साहू
पी. अनुसुईया राव
पुर्णिमा साहू
गीता राव
प्रतिमा मिश्रा
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
