छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले के सिंघोड़ा पुलिस ने फिर से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 70 लाख रुपए के चांदी की सिल्ली और 5 लाख 60 हजार रुपए के चांदी का आभूषण बरामद किया है। इसके अलावा 5 लाख 78 हजार रुपए नगदी भी जप्त किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो बगैर कोई वैध दस्तावेज के चांदी का परिवहन कर रहे थे।

महासमुंद जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके तहत सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार सघन रूप से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अंतरराज्यीय चेक पोस्ट छत्तीसगढ़ उड़ीसा बॉर्डर में वाहनों की जांच की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बरगढ़ उड़ीसा की तरफ से सफेद रंग की एमपी पासिंग एक कार तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। कार को चेक पोस्ट पर रोककर पूछताछ किया गया तो ड्राइवर के बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गौरव शल्या पुराना गल्ला मंडी फतेहाबाद जिला आगरा उत्तर प्रदेश बताया और वाहन चालक ने अपना नाम संजय खान फतेहाबाद जिला आगरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे तथा वाहन की तलाशी ली गई। इसी दौरान पीछे की डिक्की में बना विशेष चेंबर दिखा दिया जो अन्य सामान्य वाहनों में नहीं होता इससे पुलिस की टीम को संदेह हुआ और चेंबर खुलवा कर चेक किया गया तो उसमें चांदी के विभिन्न आकार के 69 सिल्ली मिले। जिसे निकालकर चेक करने पर कच्चा चांदी साबित हुआ। परिवहन किए जा रहे चांदी की कुल वजन 235 किलो 600 ग्राम तथा 8 किलोग्राम आभूषण भी बरामद किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि बीजू ज्वेलरी शॉप संबलपुर उड़ीसा से चांदी ले करके यूपी जा रहे थे। लेकिन कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा पाए। लिहाजा चांदी को कार सहित जप्त किया गया है। जप्त किए गए सामग्री की कीमत एक करोड़ 96 लाख 83 हजार 900 रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्यवाही में सिंघोड़ा थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू आरक्षक चित्तरंजन प्रधान श्रीकांत भाई सहित सिंघाड़ा थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हम आपको बता दें कि सिंघोडा पुलिस द्वारा लगातार अवैध तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 21, 2026लिमतरा में आवारा मवेशियों को लेकर बवाल, 8 ने मिलकर 4 पर किया प्राणघातक हमला, एक की मौत, 7 गिरफ्तार
