जुआरियों, सटोरियों और नसेढ़चियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जुआ-सट्टा के 50 से अधिक मामले दर्ज किए गए

बिलासपुर। पुलिस ने सोमवार को जुआरियों, सटोरियों और नसेढ़चियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। अलग अलग थानों में अभियान चलाते हुए जुआ सट्टा के 50 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। साथ ही अवैध तरीके से शराब बनाने और बेचने वाले 15 से अधिक कोचियों के खिलाफ कार्रवाई की गईं।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर बिलासपुर में थाना से लेकर चौकी स्तर पर नशेड़ियों, जुआरियों और कोचियों के खिलाफ अभियान चलाकर व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। सोमवार को पुलिस ने पचास से साठ प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभियान के दौरान सोमवार को पुलिस की टीम ने सट्टा के 35 प्रकरण, जुआ के तीन, अवैध शराब के कुल 17 प्रकरण दर्ज किए हैं। एनडीपीए एक्ट के तहत 5 प्रकरणों में अपराध दर्ज किया गया है। प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नशा और जुआ सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। स्थायी वारंटियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अभियान के दौरान सिरगिट्टी पुलिस ने स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार किया है। सिरगिट्टी और तोरवा पुलिस ने नाबालिक बच्चों और व्यक्तियों को नशे के लिए बोनफिक्स सॉल्यूशन नहीं बेचने के लिए 17 से अधिक टायर दुकानदारों को निर्देश दिया है। सभी से संकल्प पत्र भी भरवाया गया है। यदि संकल्प पत्र भरने वालों ने वादा तोड़ा तो उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।।सरकन्डा पुलिस ने अभियान चलाते हुए जुआ सट्टा अधिनियम के तहत 15 मामले दर्ज किए हैं। सभी मामलों में सट्टा जुआ अधिनियम 4(क) के तहत कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने सट्टा पट्टी समेत 7 हजार रूपए बरामद किया है। इसी तरह सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवआई कर पांच जुआरियों के खिलाफ सट्टा प्रकरण दर्ज किया है। धरपकड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बावन पत्ती समेत नगद बरामद किया है। पांचो जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट 4(क) के तहत कार्रवाई की गयी है। तारबाहर पुलिस को भी जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई कर जुआ अधिनियम के तहत चार आरोपियों को दांव लगाते धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपिोयं के पास नगद 3080 रुपए समेत सट्टा पट्टी जब्त किया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने सट्टा जुआ अधिनियम के तहत कुल 3 अपराध दर्ज किए हैं। नगद रकम 1260 और 1070 रूपए समेत कुल सट्टा पट्टी 3307 रूपए का जब्त किया गया है। सकरी थाना प्रभारी की अगुवाई में सकरी पुलिस टीम ने पांच लोगों को सट्टा खेलते गिरफ्तार किया है। पांचो आरोपियों को अलग अलग छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया है। पांचो के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। मौके से नगद भी बरामद किया गया है। थाना पचपेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत की टीम ने भी जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जुआ का एक मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ 4(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। नगद भी बरामद हुआ है। थाना तखतपुर पुलिस ने नशे के कारोबार करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने पकरिया छोटी नर्मदा नदी किनारे एक व्यक्ति को भारी मात्रा में शराब के साथ आरोपी सौखीलाल रजक को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस टीम ने मोछ से देशी मदिरा के साथ आरोपी लेखराम सिंगरौल को हिरासत में लिया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनिधिय 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मस्तूरी पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर सट्टा के 4 प्रकरण दर्ज किए हैं। चारो आरोपियों को जुआ एक्ट के तहत धर दबोचा गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नगद भी बरामद किया है।

पुलिस के बड़े अधिकारियों के मार्गदर्शन और अगुवाई में सिरगिट्टी पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ तीन अलग अलग ठिकानों में धावा बोला। जुआ के तीन प्रकरण में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास 19200 रूपए जब्त किये गए हैं। पुलिस कप्तान ने बताया कि पकड़े गए 11 में से एनडीपीएस के दो और जुआ के 9 अपराध हैं। तोरवा पुलिस ने कार्रवाई कर जुआ के पांच प्रकरण दर्ज किए हैं। आरोपियों पर जुआ एक्ट की कार्रवाई की गयी है। नगद भी बरामद किया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *