बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मंगलवार को दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके नशीली दवाओं के विक्रय पर नजर रखने के लिए कहा है। बैठक में उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी को भी ऐसी दवा या इंजेक्शन न दें।

एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत एसपी अग्रवाल ने जिला मेडिकल विक्रेता संघ के सदस्यों की बैठक बिलासागुड़ी में ली। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दवाई दुकानों में मिलने वाली सेंसेटिव नेचर की दवाइयों (इंजेक्शन सिरप टेबलेट) का कुछ लोगों द्वारा नशे के लिए इस्तेमाल करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने दवा विक्रेताओं से कहा कि इस प्रकार की दवाइयां बिना चिकित्सक की पर्ची के किसी को भी ना दें। साथ ही साथ यह भी अपेक्षा की गई कि यदि कोई लगातार इस प्रकार की दवाइयां अधिक मात्रा में खरीदता है तो इसकी सूचना पुलिस को आवश्यक रूप से दें, ताकि उसके गलत इस्तेमाल को रोकने की दिशा में काम किया जा सके। इस मीटिंग के तहत पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान में सम्मिलित होकर एक संकल्प पत्र भरने का सुझाव रखा ताकि प्रत्येक दुकान संचालक तक यह जानकारी पहुंच सके। इस सुझाव पर जिला मेडिकल दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने सहर्ष सहमति प्रदान की और अपना समर्थन दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं ग्रामीण, CSP सिविल लाइन्स, सरकंडा और कोतवाली तथा निरीक्षक प्रदीप आर्य उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
