बिलासपुर। महमंद में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती के गले मे निशान मिले है जिससे पुलिस तार जैसी चीज से गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जाहिर की है।
तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद में एक युवती की लाश मिली है। प्राइवेट जॉब करने वाली मृतका के गले मे निशान मिला है जिससे पुलिस मर्डर की आशंका जाहिर करते हुए हत्या का जुर्म दर्ज किया है। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के अनुसार दुर्गा कुमारी साहू जो कि प्राइवेट जॉब करती थी उसकी लाश मिलने की सूचना आई थी। महमंद स्थित उसके घर जैसे ही पुलिस पहुची और देखा पता चला कि 19 वर्षीय मृतका के गले के तार से लपेटे होने का निशान है। आसपास पूछताछ करने पर फिलहाल पुलिस को इस बारे में कोई खास जानकारी तो नही मिली है। वही तोरवा पुलिस मर्डर के आधार पर मामले की पतासाजी में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
