बिलासपुर। गौ तस्करी में शामिल आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के अनुसार गोवंश की तस्करी के मामले में आरक्षक के विरुद्ध साक्ष्य मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल गौ-सेवकों ने नामजद आरक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की शिकायत की है। बता दें कि बीते 24 जून की रात गौ सेवकों ने बूचड़खाने ले जा रहे 20 मवेशियों से भरा ट्रक को पकड़ा था, जिसमें गौ सेवक अमनदीप सिंह ने सकरी थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं मामले में आरोपियों की पतासाजी में सकरी पुलिस जुटी हुई है। इस पर एसपी प्रशांत ने आरक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिवत कार्यवाही करने और गोवंश की तस्करी पर अंकुश लगाने की बात कही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
